Aisha Sharma gets trolled as she steps out in this dress for a party-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:35 pm
Location
Advertisement

आयशा का ऐसा रूप देख एक यूजर ने बताया गरीबों की पूनम पांडे

khaskhabar.com : सोमवार, 21 जनवरी 2019 4:13 PM (IST)
मुंबई। सत्यमेव जयते में अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ नजर आईं एक्ट्रेस आयशा शर्मा इन दिनों अपनी बोल्ड ड्रेस के कारण सुर्खियों में हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल आयशा हाल ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 और आई हेट लव स्टोरी जैसी फिल्मों के डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा द्वारा दी गई पार्टी में कई सितारों के बीच पहुंचीं।

आयशा काफी बोल्ड लुक में दिखी। हालांकि अपने तंग कपड़ों के कारण वह परेशान भी हुई। मीडिया को पोज देते वक्त आयशा की नजर अपनी ड्रेस पर ही थी। सोशल मीडिया पर आयशा का मजाक उड़ाया जा रहा है। आयशा को भले ही अपने ड्रेसिंग सेंस पर शर्म न आई हो, लेकिन यह बात हिंदुस्तानियों को बुरी तरह खटक गई।

एक यूजर ने जहां आयशा की ड्रेस को टेरिबल बताया, तो वहीं एक और यूजर ने उन्हें गरीबों की पूनम पांडे तक कह दिया। आपको बता दें कि आयशा बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा की बहन हैं। नेहा ने क्या सुपर कूल हैं हम, यंगिस्तान और यमला पगला दीवाना 2 जैसी फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement