While applying lipstick, these mistakes are made in Bekhayali, the beauty gets stained Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:14 pm
Location
Advertisement

लिपस्टिक लगाते वक्त बेख्याली में होती हैं यह गलतियाँ, सुन्दरता पर लग जाता है दाग

khaskhabar.com : बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 4:22 PM (IST)
लिपस्टिक लगाते वक्त बेख्याली में होती हैं यह गलतियाँ, सुन्दरता पर लग जाता है दाग
मॉइस्चराइजर नहीं लगाना
लिपस्टिक भले ही कितनी अच्छी क्यों न हो, आपको उसे लगाने से पहले अपने होंठों पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। मॉइस्चराइजर लगाने से होंठों की नमी बरकरार रहती है और उसके कारण लिपस्टिक लगाने के बाद होंठ भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देते हैं।
आउटलाइन सही ढंग से नहीं बनाना
लिपस्टिक के पहले लीप लाइनर से होंठों पर आउटलाइन बनाना बेहद आवश्यक है। अगर आपके होंठ पतले हैं तो फिर आपको यह स्टेप बिलकुल भी नहीं भूलना है। पतले होंठ वाली महिलाओं को अपने होंठों से थोड़ा बाहर की तरफ लीप लाइनर लगाते हुए आउटलाइन बनानी चाहिए। अगर आपके होंठ थोड़े बड़े हैं तो लीप लाइनर को थोड़ा अंदर की ओर चलाएं।
फाउंडेशन या कंसिलर नहीं लगाना
हमारे होंठों का रंग अलग होता है और जो हम लिपस्टिक लगाते हैं, उसका रंग उससे काफी अलग होता है। इसलिए अगर आप चाहतीं हैं कि आपने जिस रंग में लिपस्टिक खरीदी है, आपको वही रंग अपने होंठों पर भी दिखाई दे तो लिपस्टिक लगाने से पहले थोड़ा फाउंडेशन या कंसिलर अपने होंठों पर भी लगाएँ। इससे आपकी लिपस्टिक का रंग बहुत ही अच्छा दिखाई देगा और स्क्रब या मॉइस्चराइजर लगने के बाद भी अगर होंठ थोड़े फटे हुए हैं तो वह भी छुप जाएगा।
पाउडर नहीं लगाना
लिपस्टिक का एक कोट लगा लेने के बाद आपको उस पर पाउडर जरूर लगाना चाहिए। इससे आपकी लिपस्टिक ज्यादा देर तक बनी रहेगी और कुछ भी खाते या पीते समय इधर-उधर नहीं लगेगी। पाउडर न लगाने के कारण लिपस्टिक फैल कर आपके मेकअप को खराब कर सकती है।

ये भी पढ़ें - जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement