Walk faster to live healthy, longer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:46 am
Location
Advertisement

अगर आप दीर्घायु और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो...

khaskhabar.com : शनिवार, 02 जून 2018 7:19 PM (IST)
अगर आप दीर्घायु और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो...
सिडनी। अगर आप दीर्घायु और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो तेज गति से चलना शुरू करें, क्योंकि इससे दिल संबंधी बीमारियों से मृत्यु का खतरा कम होता है।

शोध के नतीजों से पता चलता है कि औसत गति से चलने से दिल संबंधी बीमारियों की मृत्युदर में 21 फीसदी की कमी आती है और तेज गति से चलने वालों की मृत्युदर में 24 फीसदी की कमी देखी गई है।

धीरे-धीरे चलने की तुलना में औसत गति से चलने से सभी तरह की मृत्युदर में 20 फीसदी की कमी आती है, जबकि तेज गति से चलने से 24 फीसदी की कमी आती है।

सिडनी विश्वविद्यालय के चाल्र्स परकिंस सेंटर व स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर एमानुएल स्टामाटेकिस ने कहा, ‘‘नतीजों पर सेक्स या बॉडी मास इंडेक्स पर प्रभाव नहीं दिखता है, औसत या तेज गति से चलना सभी तरह के मृत्युदर के खतरे को विशेष रूप से कम करता है। हालांकि, ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है कि तेजी से चलने से कैंसर की मृत्युदर पर असर पड़ता है।’’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement