Advertisement
स्वास्थ्य के लिए वरदान है विधारा, जड़ से लेकर फूल तक सब फायदेमंद

विधारा का स्वाद कड़वा, तीखा और गर्म होता है। यह भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है और कफ व वात को शांत करता है। पुरुषों में शुक्राणु बढ़ाने और वीर्य गाढ़ा करने में भी यह लाभकारी है। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और शरीर की सात धातुओं को पुष्ट करने में भी विधारा मदद करता है। पेट दर्द, कब्ज या गैस की समस्या में इसके पत्तों का रस शहद के साथ लेने से फायदा होता है।
मधुमेह और पेशाब की समस्याओं में भी विधारा बहुत काम आता है। डायबिटीज में इसे शहद के साथ लेने से रक्त शर्करा नियंत्रित रहती है और रोग होने की संभावना कम होती है। मूत्रकृच्छ्र रोग में पेशाब बढ़ाने और जलन, दर्द कम करने में भी यह असरदार है। गर्भधारण में दिक्कत होने पर विधारा का काढ़ा या चूर्ण लेने से स्त्रियों में गर्भधारण की संभावना बढ़ती है।
हालांकि, विधारा का सेवन करने से पहले एक बार योग्य आयुर्वेदाचार्य से सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि गलत मात्रा और तरीके से लेने से आपको नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


