Use these tips for strong relationship on festivals-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:54 pm
Location
Advertisement

त्यौहार पर रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आजमाएं ये तरीके

khaskhabar.com : बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 6:05 PM (IST)
त्यौहार पर रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आजमाएं ये तरीके
रिश्तों की डोर बहुत नाजुक होती है। कभी-कभी ना चाहते हुए भी इन में दूरियां आ जाती हैं। ऎसे में त्यौहार रिश्तों में आई दूरियों को मिटाने के लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकते हैं और वैसे भी त्यौहारों और सम्बन्धियों का रिश्ता गहरा होता है। त्यौहारों में सम्बन्धी साथ ना हों तो वे बेहद फीके लगते हैं, उन का मजा अधूरा ही रहता है। त्यौहार हमें खुशी मनाने का मौका देते हैं, रूटीन लाइफ से अलग करते हैं। खुशी के ये ऎसे मौके होते हैं जिन्हें सगेसम्बन्धियों के साथ ऎंजौय करने से रिश्तों की खोई ताजगी को भी वापस लाया जा सकता है।

करीब लाते हैं त्यौहार

समय के अभाव मे एकदूसरे के साथ समय बिताना आज एक मुश्किल काम है। ऎसे में त्यौहार इस का अच्छा उपाय हैं। त्यौहारों पर सभी की छुट्टी रहती है, इसलिए इन्हें सगे-सम्बन्धियों के साथ मिलजुल कर मनाना चाहिए। इससे रिश्ते मजबूत होते हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement