use antibiotic medicine during pregnancy is harmful to child -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गर्भावस्था के दौरान एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन बच्चों के लिए खतरनाक

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 6:12 PM (IST)
गर्भावस्था के दौरान एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन बच्चों के लिए खतरनाक
गर्भावस्था के अंतिम चरण में एंटीबायोटिक दवा का सेवन गर्भस्थ शिशु की आंत में सूजन संबंधी रोगों का जोखिम बढ़ा सकता है। एक शोध के दौरान जब मादा चूहों को गर्भावस्था की अंतिम अवधि के दौरान एंटीबायोटिक दवा दी गई तो उनकी संतान के पेट में सूजन के जोखिम की अधिक संभावना देखी गई। यह रोग मानवों में आंत के सूजन से मिलता-जुलता है। एंटीबायोटिक दवा मां की आंतों के माइक्रोबायोम में लंबे समय तक परिवर्तनों का कारण भी बन सकती है और ये दुष्प्रभाव मां से उसकी संतान में स्थानांतरित होते हैं। शोध के दौरान संतान में रोग का विकास देखा गया, लेकिन एंटीबायोटिक दवाओं से वयस्क चूहों में आंत रोग में कोई वृद्धि नहीं हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement