Advertisement
पीले दांतों से हैं परेशान? आयुर्वेद और रिसर्च से जानिए कैसे पाएं मोती जैसे सफेद दांत

वहीं, वैज्ञानिक भी इस बात को मानते हैं कि नीम में मौजूद एजाडिरैक्टिन और निमबिन जैसे तत्व मुंह के अंदर हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में कारगर होते हैं। अगर हर सुबह नीम की पत्तियां चबाई जाएं या नीम से दातुन किया जाए, तो कुछ ही हफ्तों में आपके दांतों की सफेदी लौट सकती है। इसके साथ ही मुंह की दुर्गंध भी दूर हो सकती है।
दूसरी ओर, पुदीना सिर्फ ताजगी देने वाला पत्ता नहीं, बल्कि दांतों के लिए भी काफी फायदेमंद है। पुदीने में मौजूद मेंथॉल तत्व दांतों की सतह को साफ करने में मदद करता है और बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता।
अगर आप हर सुबह बासी मुंह कुछ पुदीने के पत्ते चबाते हैं, तो इससे न सिर्फ मुंह की बदबू कम होती है, बल्कि धीरे-धीरे दांतों का पीलापन भी गायब होने लगता है।
इसी तरह, संतरे के छिलके को अगर हल्के हाथों से दांतों पर रगड़ा जाए, तो उसमें मौजूद साइट्रिक एसिड और विटामिन सी दांतों की सतह पर जमी पीली परत को हटाने में मदद करता है।
आयुर्वेदिक ग्रंथों में अमरूद के पत्तों को पाचन से लेकर दांतों की सेहत तक के लिए फायदेमंद माना गया है। इन पत्तों में मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों की गंदगी को हटाने में मदद करते हैं। अगर आप सुबह उठते ही अमरूद के कुछ ताजे पत्ते चबाएं, तो यह दांतों की सफाई में सहायक हो सकते हैं और धीरे-धीरे दांतों की चमक वापस लौट सकती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


