To avoid diseases in winter, consume them according to Ayurveda Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:50 pm
Location
Advertisement

सर्दियों में बचना है बीमारियों से तो आयुर्वेद के अनुसार इनका करें सेवन

khaskhabar.com : शुक्रवार, 17 दिसम्बर 2021 2:43 PM (IST)
सर्दियों में बचना है बीमारियों से तो आयुर्वेद के अनुसार इनका करें सेवन
अदरक
अदरक को आयुर्वेद में औषधि माना जाता है। भारतीय खानों में यह स्वाद बढ़ाने का काम करता है। सर्दियों में चाय से लेकर खाने तक हम अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों में अपने खाने में किसी भी तरह अदरक जरूर शामिल करें। इससे आपका पाचन दुरुस्त होता है। वहीं महिलाओं में पीरियड के वक्त दर्द होता है तो इससे भी राहत मिलती है।
घी
सर्दियों के मौसम में हम इतने ऐक्टिव नहीं रहते। इस वजह से पाचन अग्नि कमजोर पडऩे लगती है। इस अग्नि की तेजी बरकरार रखने के लिए घी और नैचुरल ऑइल्स को डायट में शामिल करें। घी या सफेद मक्खन इस मौसम में बहुत फायदा करता है।
सूप और उबला खाना
सर्दियों के मौसम खूब सब्जियां आती हैं। इन्हें उबालकर सूप पिएं। ये आपको गरम रखेंगी, इम्यूनटी मजबूत रखेंगी साथ ही डिहाइड्रेशन नहीं होने देंगी। सर्दियों में गरमागरम खाना राहत के साथ फायदेमंद भी होता है।
मेवे
सर्दियों के मौसम में कुछ ड्राई फ्रूट्स और नट्स डायट में जरूर शामिल करें। ये आपको गरम ही नहीं रखते बल्कि एनर्जी भी देते हैं। काजू, अखरोट, पिस्ता, खजूर, बादाम आप कुछ भी खा सकते हैं। कुछ नहीं तो स्नैक्स के तौर पर मूंगफली जरूर खाएं।

ये भी पढ़ें - अण्डा सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement