Advertisement
सर्दियों में बीमारियों से बचाने में बच्चों की मजबूत ढाल बनती है ये चार चीजें, एक्टिव बनता है शरीर

ठंड के मौसम में खजूर भी बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसे बल्य यानी ताकत बढ़ाने वाला माना गया है। यह खून बढ़ाने, शरीर में गर्मी लाने और पाचन को मजबूत करने में मदद करता है। विज्ञान के अनुसार, खजूर में आयरन, फाइबर, पोटैशियम और नेचुरल शुगर होता है, जो ऊर्जा देने का काम करता है। खजूर बच्चों की भूख भी बढ़ाता है और सर्दियों में होने वाली थकान को दूर करता है।
सर्दियों में घी भी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। आयुर्वेद हजारों साल से घी को अमृत समान मानता है। घी शरीर में ओज यानी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। विज्ञान की मानें तो घी में मौजूद हेल्दी फैट्स बच्चों के दिमाग के विकास के लिए बेहद जरूरी होते हैं। यह शरीर में पाचन को आसान बनाता है। घी खाने से बच्चों को लंबी ऊर्जा मिलती है, इसलिए ठंड के दिनों में एक चम्मच घी रोटी या पराठे पर लगाकर देना शरीर को मजबूत बनाता है।
सर्दियों में शकरकंद भी बच्चों के लिए लाभकारी है। आयुर्वेद में शकरकंद को ताकत बढ़ाने वाला पदार्थ बताया गया है। यह शरीर को धीरे-धीरे गर्म करता है और लंबे समय तक ऊर्जा देता है। विज्ञान के अनुसार, शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम भरपूर होता है, जिससे इम्युनिटी बढ़ती है, त्वचा बेहतर होती है और पाचन भी सुधरता है। उबला हुआ शकरकंद या हल्की-सी भुनी हुई शकरकंद बच्चों को बेहद पसंद आती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


