Advertisement
'मॉडरेट एक्सरसाइज' का एक ही सूत्र- 'फिटनेस, मतलब खुद को थकाना नहीं बल्कि एक्टिव रखना'

शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि जो लोग सिर्फ हफ्ते में एक या दो बार बहुत तेज वर्कआउट करते हैं, उनके मुकाबले वे लोग ज्यादा स्वस्थ रहते हैं जो रोजाना हल्का लेकिन निरंतर व्यायाम करते हैं। शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालना अक्सर मसल्स स्ट्रेस (मांसपेशियों में खिंचाव), नी पेन (घुटनों के दर्द) और हार्ट ओवरलोड (दिल पर अत्यधिक बोझ) जैसी दिक्कतें पैदा कर सकता है। इसके उलट, मॉडरेट एक्सरसाइज शरीर को धीरे-धीरे मजबूत बनाती है और उसे संतुलन में रखती है।
दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट ने “एक्टिव लाइफस्टाइल” को “वर्कआउट रूटीन” से ज्यादा अहम बताया है। यानी, अगर आप लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां चढ़ते हैं, गाड़ी की जगह थोड़ी दूरी पैदल चलते हैं, या टीवी के दौरान कुछ मिनट स्ट्रेचिंग करते हैं—तो यह भी दिल की सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद है जितना जिम सेशन।
विशेषज्ञों का कहना है कि मॉडरेट एक्टिविटी हमारे शरीर के लिए “रिस्टोरेटिव मोशन” की तरह काम करती है—यह न केवल मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है बल्कि नींद की क्वालिटी, मानसिक स्वास्थ्य और इम्यून सिस्टम पर भी असर डालती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


