The effect on the kidneys have less sleep-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कम नींद लेने वाले हो जाएं सावधान!

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 सितम्बर 2017 10:48 AM (IST)
कम नींद लेने वाले हो जाएं सावधान!
न्यूयॉर्क। नींद कम आने या अच्छी नींद न आने से गुर्दे के मरीजों में गुर्दे ठीक तरह से काम नहीं कर पाते। इस कारण परेशानी और बढ़ जाती है। एक शोध में यह बात सामने आई है। अमेरिका में शिकागो के इलिनोइस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं में एक अना रिकार्डो ने कहा, ‘‘कम और अधूरी नींद क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) के खतरे को और बढ़ा देता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे इस शोध से पता चलता है कि नींद और गुर्दे की कार्यप्रणाली के बीच संबंध है। यह सीकेडी वाले व्यक्तियों में नींद की आदतों में सुधार के लिए एक नैदानिक परीक्षण की जरूरत को रेखांकित करता है।’’ चुकंदर के चमत्कारी लाभ जानकर हैरान हो जाएंगे आप

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement