Advertisement
इंसानों के लिए प्रकृति का भेजा खास तोहफा है तेजबल, नख से शिख तक को कर देता है नया

तेजबल की पत्तियों को चबाने से प्यास की समस्या नहीं होती। यही नहीं, तेजबल के पत्तों और छाल का उपयोग दांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है। दांतों के दर्द से राहत पाने के लिए तेजबल की छाल का काढ़ा गरारे के रूप में उपयोगी साबित होता है। इसके अलावा, तेजबल के बीज का चूर्ण मंजन के रूप में इस्तेमाल करने से दांतों को मजबूत किया जा सकता है।
तेजबल का उपयोग न केवल दांतों के दर्द में, बल्कि कान के दर्द, मुंह के रोग, आंतों की सूजन, दस्त, बवासीर, लकवा और गठिया जैसे रोगों में भी होता है। इसके लिए तेजबल और सोंठ के पेस्ट को सरसों के तेल में पकाकर कान में डालने से कान का दर्द ठीक होता है। इसके अलावा, तेजबल की छाल का काढ़ा पीने से आंतों की सूजन में राहत मिलती है और दस्त को भी नियंत्रित किया जा सकता है। बवासीर के इलाज में भी तेजबल की छाल का उपयोग किया जाता है, जिससे मस्सों में आराम मिलता है।
तेजबल का उपयोग गठिया, लकवा और त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज में भी फायदेमंद है। गठिया में, तेजबल की छाल का काढ़ा पीने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। लकवा के इलाज में भी इस पौधे का पेस्ट असरकारी होता है। त्वचा संबंधी समस्याओं, जैसे दाद, खाज-खुजली में तेजबल के पेस्ट का लेप करने से लाभ मिलता है।
इसके अलावा, तेजबल हिचकी और बदहजमी जैसी समस्याओं में भी मदद करता है। श्वास रोगों में भी तेजबल का उपयोग लाभकारी है। इसके बीज का चूर्ण या इसकी छाल का काढ़ा पीने से शरीर में विभिन्न रोगों का इलाज संभव है। आयुर्वेद में इसे हृदय रोगों, मुंह के रोगों, और अन्य पाचन संबंधित समस्याओं के लिए भी एक प्रभावी औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


