Advertisement
सर्दियों में बहती नाक कर रही परेशान? आयुर्वेद से जानिए समाधान

मंत्रालय के अनुसार, प्रतिमर्श नस्य एक आसान और प्रभावी तरीका है। यह नस्य कर्म का हल्का रूप है, जिसे रोजाना घर पर किया जा सकता है। सुबह और शाम दोनों नाक के छिद्रों में तिल का तेल, नारियल का तेल या शुद्ध घी की एक-एक बूंद डालें। इससे नाक की झिल्ली नम रहती है, बलगम कम बनता है और सांस लेना आसान हो जाता है। यह तरीका न केवल बहती नाक को नियंत्रित करता है बल्कि सिरदर्द, साइनस और मानसिक स्पष्टता के लिए भी फायदेमंद है।
सर्दियों के साथ ही अन्य मौसम में भी यह नियमित रूप से किया जा सकता है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी-जुकाम का खतरा कम हो जाता है। नास्या के अलावा आयुर्वेद में बहती नाक के लिए कई अन्य घरेलू उपाय हैं। सबसे पहले भाप लें, गर्म पानी में अजवाइन, तुलसी की पत्तियां या लौंग डालकर भाप लेने से नाक खुलती है और कफ पतला होकर बाहर निकलता है।
नाक बहने की समस्या में हल्दी वाला दूध पीना भी रामबाण है, क्योंकि हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो संक्रमण से लड़ते हैं। अदरक, काली मिर्च और पिप्पली से बना त्रिकटु चूर्ण या काढ़ा पीने से संतुलन बना रहता है और जुकाम जल्दी ठीक होता है। तुलसी की पत्तियां चबाना या शहद के साथ लेना इम्यूनिटी बढ़ाता है। गर्म पानी ज्यादा पीना भी नाक को सूखने से बचाता है।
ये आयुर्वेदिक उपाय न केवल लक्षणों को दूर करते हैं बल्कि शरीर के दोषों को संतुलित कर मूल कारण को ठीक करते हैं। अगर समस्या गंभीर हो तो आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लें।
-आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


