Simple ways to stay fit and fine -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रहना चाहते हैं फिट एण्ड फाइन, तो पढें इसे

khaskhabar.com: रविवार, 28 मई 2017 4:13 PM (IST)
रहना चाहते हैं फिट एण्ड फाइन, तो पढें इसे
ज्यादातर महिलाएं खुद की हैल्थ के प्रति लावरवाह होती हैं। वे पति और बच्चों का तो पूरा ध्यान रखती हैं, लेकिन खुद को फिट रखने के लिए उनके पास टाइम नहीं रहता। आप ऐसी महिलाओं की श्रेणी में न आएं। हम यहां आपके लिए लाये हैं कुछ फिटनेस से जुडे कुछ आसान व कारगर उपाय... हरी सब्जियों के ज्यादा इस्तेमाल से हैल्दी लाइफ मिल सकती है। महिलाएं सचमुच ही फिट और खूबसूरत होना चाहती है तो हरी सब्जियों पर ज्यादा ध्यान दें। अधिकतर महिलाएं अपनी बाहरी खूबसूरती को निखारने के लिए डाइटिंग का सहारा लेती हैं उनकी यह धारणा बिलकुल गलत है, क्योंकि सिर्फ पतला या कमजोर दिखना ही फिटनैस नहीं है। बाहरी शारीरिक सौन्दर्य के साथ-साथ आन्तरिक कसावट का होना भी बेहद जरूरी है इसके लिए जरूरी है कि आप महिलाएं और लडकिया हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, मेथी, सरसों, शलगम के पत्तों, लेट्स, पत्तागोभी व अन्य कुछ मौसमी सब्जियों का प्रयोग करें। इन में केरोटीनोइड्स भी पाएं जाते है जोकि ऐंटीऔक्सीडेंट्स हैं। ऐंटीऔक्सीडैंट हमारे शरीर को रोगों से लडने की ताकत देते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement