Advertisement
कंधा : शरीर का साइलेंट वॉरियर, जो आपके रोजमर्रा के काम को बनाते हैं आसान

आज की लाइफस्टाइल में कंधे की दिक्कतें बहुत आम हैं। फ्रोजन शोल्डर, रोटेटर कफ इंजरी या आर्थराइटिस जैसी समस्याएं अक्सर देखने को मिलती हैं। इनसे बचने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय बहुत असरदार हैं। रोजाना सरसों या तिल के तेल से मालिश करें, इससे रक्त प्रवाह बढ़ता है और अकड़न घटती है।
योगासन जैसे गोमुखासन, गरुड़ासन और अधोमुख श्वानासन कंधों को लचीला और मजबूत बनाते हैं। अगर दर्द या सूजन हो, तो ठंडी और गर्म सिकाई बारी-बारी से करें। आहार में कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर चीजें जैसे दूध, तिल, अंजीर और पनीर शामिल करें। साथ ही अश्वगंधा और हडजोड़ जैसी जड़ी-बूटियां जोड़ों के लिए बहुत फायदेमंद मानी गई हैं। -IANS
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


