Scientists say they just created the worlds first 3D printed heart-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:44 am
Location
Advertisement

अब मनुष्य के शरीर में धड़केगा ऐसा दिल, वैज्ञानिकों ने बनाया 3D प्रिंटेड हार्ट

khaskhabar.com : बुधवार, 17 अप्रैल 2019 3:45 PM (IST)
अब मनुष्य के शरीर में धड़केगा ऐसा दिल, वैज्ञानिकों ने बनाया 3D प्रिंटेड हार्ट
नई दिल्ली। वैज्ञानिक हर गुजरते दिन के साथ नई-नई शोध को अंजाम देते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक ऐसी सफलता हासिल की है, जिसकी कल्पना करना बहुत मुश्किल है। अब वैज्ञानिकों ने एक मरीज की कोशिकाओं और जैविक पदार्थों का उपयोग कर पहले 3डी प्रिंटेड दिल का प्रोटोटाइप बनाने का दावा किया है, जिसका आकार खरगोश के हृदय जितना है।

एक शोधकर्ता ने कहा, ‘पहली बार किसी ने कोशिकाओं, नस, चैंबर और वेंट्रिकल्स के साथ पूरे हृदय को 3डी प्रिंट कर बनाया है।’ इजरायल की टेल अवीव यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने कहा कि ‘उन्होंने विश्व का पहला थ्री-डी प्रिंटेड वस्कुलरिज़्ड इंजीनियर्ड हार्ट का निर्माण किया है।

मेट्रो के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ‘इससे पहले भी लोगों ने 3डी प्रिन्ट वाला दिल बनाने में सफलता हासिल की गई है, लेकिन मनुष्य की कोशिकाओं और रक्त के सैंपल का इस्तेमाल करते हुए ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement