Morni Hills, the only hill station of Haryana, a tourist fair is held in the weekend Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:10 pm
Location
Advertisement

हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन मोरनी हिल्स, वीकेंड में लगता है पर्यटकों का मेला

khaskhabar.com : शनिवार, 18 जून 2022 11:12 AM (IST)
हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन मोरनी हिल्स, वीकेंड में लगता है पर्यटकों का मेला
मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स, हरियाणा में पंचकुला के बाहरी इलाके में स्थित एक हिल स्टेशन है। हरियाणा में एकमात्र हिल स्टेशन होने के कारण, यह स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। समुद्री तल से 1,220 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन बेहद शांत है। एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल होने के अलावा, मोरनी हिल्स एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल भी है जहां ठाकुर द्वार मंदिर में 7वीं शताब्दी की नक्काशी पाई गई है। यह हिल स्टेशन ट्रेकिंग और बर्डवॉचिंग के शौकीन लोगों के लिए भी एक बेहतरीन जगह है। यहां देखे जाने वाले लोकप्रिय पक्षियों में वॉलक्रीपर, क्रेस्टेड किंगफिशर, बार-टेल्ड ट्रीक्रीपर, ब्लू पीफॉवल, कलिज फिजेंट, रेड जंगलफॉवल, ग्रे फ्रेंकोलिन, क्वेल्स, हिमालयन बुलबुल और ओरिएंटल टर्टल डव शामिल हैं।
मोरनी हिल्स हरियाणा का फेमस हिल स्टेशन तो है साथ ही ये दिल्ली और पंजाब के भी काफी करीब है। इसलिए यहां हर साल भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। इस हिल स्टेशन में आप पहाड़ों के नजारे के साथ ही बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं। यहां का मशहूर टिक्कर ताल घूमने के लिए सबसे हसीन जगहों में से एक माना जाता है।

हरियाणा का ये खूबसूरत हिल स्टेशन हजार किलोमीटर से भी ज्यादा भूमि में फैला हुआ है। इसके पास बहने वाली घग्गर नदी इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। यहां पर एक एडवेंचर पार्क भी है। जहां पर आप रोप क्लाइम्बिंग, बर्मा ब्रिज, रैपलिंग जैसी कई एक्टिविटीज कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां पर गुरुद्वारा नाडा साहिब और मोरनी फोर्ट भी जा सकते हैं। बता दें कि दिल्ली से मोरनी हिल्स की दूरी 253 किमी है। वीकेंड पर मस्ती करने के लिए ये जगह आपको काफी पास पड़ेगी।


ये भी पढ़ें - 5 अनोखे होम टिप्स से पाएं खूबसूरत त्वचा

2/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement