Make Diljani at home, it takes time to make it delicious -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 1:23 pm
Location
Advertisement

घर पर ही बनाएँ दिलजानी, लेती है वक्त होती है स्वादिष्ट

khaskhabar.com : रविवार, 07 नवम्बर 2021 4:36 PM (IST)
घर पर ही बनाएँ दिलजानी, लेती है वक्त होती है स्वादिष्ट
त्यौंहारी मौसम है घर पर मिठाई का दौर है। बाजार से लाकर आपने बहुत सी मिठाई खाई होगी लेकिन वो स्वाद नहीं मिला होगा जो घर पर बनी मिठाई में आता है। वैसे भी घर के बने व्यंजन और पकवान हमारी सेहत के लिए बहुत की रुचिकर और स्वास्थ्यवर्धक रहते हैं। आज हम आपको घर पर आसानी से बनाई जाने वाली दिलजानी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको जानने के बाद आप उसे आसानी से घर पर बना सकती हैं। इस रेसिपी की सामग्री को बाजार से लाकर आप त्यौंहारी स्वाद को और मजेदार बना सकते हैं। आइए डालते हैं एक नजर दिलजानी की रेसिपी पर—
दिलजानी

दिलजानी को मालपुआ, मलाई और गुलाब जामुन के मेल से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए आपको पहले मालपुआ और फिर गुलाब जामुन बनाना पड़ेगा।
मालपुआ के लिए क्या चाहिए
मालपुआ बनाने के लिए 1 लीटर दूध, 10 बड़े चम्मच मैदा, 500 ग्राम चीनी, 15-20 लच्छे केसर, एक किलो घी और थोड़ा पानी।
गुलाब जामुन के लिए क्या चाहिए
मावा 1 कप, छेना चौथाया कप, मैदा 3-4 बड़े चम्मच, बेकिंग सोड़ा चुटकी भर, चीनी 3 कप, पानी 1 कप और घी। इसके साथ गाढ़ी मलाई लगभग दो कप।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement