Advertisement
कैलोरी कम, लेकिन पोषण भरपूर! सर्दियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करें शलगम

अक्सर लोग सिर्फ जड़ खाते हैं और पत्तियों को फेंक देते हैं, लेकिन शलगम की पत्तियों में जड़ की तुलना में दस गुना ज्यादा विटामिन ए और के होता है। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने और खून के थक्के जमने में मदद करते हैं। इसके अलावा, शलगम में प्राकृतिक डिटॉक्स गुण भी होते हैं। इसमें मौजूद ग्लूकोराफैनिन तत्व लीवर को हानिकारक पदार्थों से मुक्त रखने में मदद करता है और इम्युनिटी को मजबूत बनाता है।
सर्दियों में शलगम को अदरक और काली मिर्च के साथ हल्का पकाकर खाना और भी फायदेमंद होता है। बैंगनी शलगम में मौजूद एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट है, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।
इसलिए इस सर्दियों में अपनी डाइट में शलगम को जरूर शामिल करें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


