Advertisement
सर्दियों में भी बालों को स्वस्थ व चमकदार बनाए रखने के लिए ये आसान उपाय

* सर्द मौसम में बालों की ट्रिमिंग कराना उचित रहता है। सर्द हवाएं बालों को रूखा व बेजान बना देती हैं, जिससे बाल टूटने और दोमुंहे होने की समस्या हो जाती है। ट्रिमिंग कराने से आपको इन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
* जैसा कि हम सब जानते हैं कि शैम्पू के बाद कंडीशनिंग करना बालों के लिए जरूरी होता है। सर्दियों के दौरान आपका ध्यान बालों की अच्छे से कंडीशनिंग करने पर होना चाहिए, इससे आपके बाल रूखे नहीं होंगे।
* सर्दियों में बालों को हर रोज धोने से बचें। हर दिन बाल धोने से सिर में मौजूद प्राकृतिक तेल सूख जाएगा और इससे आपके बाल नमी के बिना अस्वस्थ व बेजान नजर आएंगे। उलझे बालों से छुटकारा पाने के लिए सप्ताह में दो दिन बाल धोएं।
* सर्दी के महीनों में बालों को जितना हो सके उतना ढककर रखें, अन्यथा बाल रूखे हो सकते हैं। जूड़ा, विग्स, वीव्ज स्टाइल बनाएं और हेड स्कार्फ का इस्तेमाल करें।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


