Advertisement
करवट बदलते-बदलते बीत जाती है पूरी रात तो सोने से पहले लें ये ड्रिंक, आएगी गहरी नींद

अगर आप दूध नहीं पीते, तो हर्बल विकल्प भी बेहतरीन हैं। ब्राह्मी टी मन को बिल्कुल शांत कर देती है और दिनभर के मानसिक तनाव से राहत देती है। जिन लोगों को दिमाग में लगातार विचार चलते रहने की समस्या होती है, उनके लिए ब्राह्मी का काढ़ा बहुत मददगार हो सकता है। इसके अलावा, कैमोमाइल टी भले ही यह आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी नहीं है, लेकिन इसकी पत्तियां शरीर को रिलैक्स करने में काफी असरदार होती हैं। यह तनाव घटाती है और दिल की धड़कन को सामान्य बनाकर नींद की गुणवत्ता बढ़ाती है।
कुछ हल्के पेय भी रात में शानदार असर देते हैं, जैसे गुनगुने पानी में थोड़ा सा शहद। यह त्वचा, पाचन और मन तीनों पर सकारात्मक असर डालता है और शरीर में जीवन शक्ति बढ़ाता है। खसखस का ड्रिंक भी बेचैनी और अनिद्रा से परेशान लोगों के लिए उपयोगी माना जाता है। वहीं, सौंफ का गरम पानी पाचन ठीक रखकर नींद में रुकावट नहीं आने देता।
इन पेयों को रात के खाने के 45 मिनट बाद लेना सबसे अच्छा माना जाता है। बहुत गरम पेय न लें, ज्यादा मसाले न डालें और पीते समय मोबाइल स्क्रीन से दूरी बनाए रखें। पेय धीरे-धीरे सिप लें और खत्म करने के बाद तुरंत लेट जाएं। यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है, इसलिए किसी भी आयुर्वेदिक दवा या जड़ी-बूटी का उपयोग करने से पहले योग्य वैद्य से सलाह जरूर लें। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


