Advertisement
कितना कारगर साबित हो सकता है हेयर ट्रांसप्लांट, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या ऐसा जरूरी होता है कि बाल सिर्फ सिर के पीछे के हिस्से से ही निकाले जाएंगे, तो उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ऐसा जरूरी नहीं है कि बाल सिर्फ सिर के पीछे के ही हिस्से से ही निकाले जाएं। किसी भी हिस्से बाल निकाले जा सकते हैं। लेकिन, हमारी पहली प्राथमिकता सिर के पीछे का हिस्सा होता है, क्योंकि हर बालों की लेंथ और क्वालिटी अलग-अलग होती है।
उनसे जब पूछा गया कि क्या सिर के पीछे से बाल निकाले जाने के बाद आगे चलकर उस पर दोबारा से बाल आ जाएंगे, तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि पीछे बाल नहीं आएंगे, लेकिन हां वहां इस तरह से बाल निकाले जाते हैं कि घनत्व पर कोई असर ना पड़े। पीछे के बाल नीचे की तरफ ग्रो करते हैं, तो बालों का कम घनत्व दिखाई नहीं पड़ेगा।
वो बताते हैं कि यह कई बातों पर निर्भर करता है कि हेयर ट्रांसप्लांट द्वारा लगाया गया बाल कितने लंबे समय तक आपके सिर पर रहेगा। इसमें सबसे अहम भूमिका आपके परिवार की होती है। अगर आपके घर में किसी को गंजापन है, तो इस बात की प्रबल संभावना रहती है कि आपके ट्रांसप्लांट वाले बाल लंबे समय तक नहीं रहेंगे। लेकिन, अगर आप विशेष सावधानी बरतें, तो लंबे समय तक सिर पर बाल बने रहेंगे।
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि कोई भी व्यक्ति अपनी जिंदगी में कितनी बार हेयर ट्रांसप्लांट करा सकता है, तो इस पर उन्होंने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके डोनर एरिया में कितने बाल हैं। अगर आपके डोनर एरिया में ज्यादा बाल होंगे, तो आप दो-तीन बार हेयर ट्रांसप्लांट करा सकते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


