For a healthy heart, change your lifestyle -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 19, 2024 3:19 pm
Location
Advertisement

बुरी आदतें ले आती हैं दिल का दौरा, यह फार्मूला रखें याद

khaskhabar.com : शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 12:16 PM (IST)
बुरी आदतें ले आती हैं दिल का दौरा, यह फार्मूला रखें याद
नई दिल्ली। अगर जीवनशैली में सुधार कर लिया जाए तो दिल की बीमारी ठीक हो सकती है। कुछ ऐसी आदतें हैं, जिन्हें बदलकर दिल के दौरे को टाला जा सकता है, जिनमें धूम्रपान, शराब का सेवन, आहार में फल और सब्जियों की कमी और देर तक एक ही जगह बैठे रहने वाली जीवनशैली भी शामिल हैं। यह कहना है इंडियन मंडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल का। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत लोगों को बुरी आदतों से किसी या कुछ अन्य चीजों की वजह से दिल का दौरा पड़ता है। अपनी आदतों में सुधार कर दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।
डॉ. अग्रवाल ने बताया, ‘‘दिल के रोगों के ज्यादातर खतरों में सुधार किया जा सकता है। छोटी उम्र में ही दिल के रोगों का मुख्य कारण है युवा पीढ़ी की गैर-सेहतमंद जीवनशैली। आज के युवाओं की जीवनशैली में आहार के रूप में जंक फूड, तनावपूर्ण नौकरी, व्यायाम और नींद की कमी और सिगरेट व शराब पर अत्यधिक निर्भरता शामिल है। अगर इस जीवनशैली से होने वाले खतरों से युवाओं को परिचित करवाया जाए और समय रहते जीवनशैली में बदलाव किया जाए तो दिल के दौरे से बचा जा सकता है।’’

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement