Advertisement
शरीर के लिए आवश्यक है फाइबर, कमी से होते हैं रोग

फाइबर की कमी से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव आने लगते हैं। मधुमेह (डायबिटीज) के रोगियों में फाइबर की कमी के कारण ही वजन बढऩे की समस्या दिखाई देती है। मधुमेह से पीडि़तों को फाइबर की पर्याप्त मात्रा अपने भोजन में शामिल करनी चाहिए इससे ब्लड शुगर सही रहता है।
जो लोग डायबिटीक नहीं होते हैं उनका वजन भी कई बार फाइबर की कमी की वजह से बढऩे लगता है। फाइबर युक्त भोजन करने से वजन संतुलित रहता है।
पाचन तंत्र कमजोर या कब्ज की शिकायत रहना
फाइबर की कमी के चलते हमें कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। कब्ज अर्थात् पेट का सही तरीके से साफ न होने से हमारे में चिड़चिड़ापन, खीझ और घबराहट के साथ असीडिटी की समस्या होने लगती हैं। वहीं दूसरी ओर कई लोगों का फाइबर की कमी के कारण पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। इसलिए अपनी खाद्य सामग्रियों में फाइबर युक्त सब्जियों को जरूर शामिल करें। इससे आपको इन दोनों समस्याओं से निजात मिल सकेगी।
जी मिचलाना
आए दिन आपको ऐसा महसूस होता है कि आपका जी मिचला रहा है और उल्टी होने वाली है, तो यह शरीर में फाइबर की कमी का स्पष्ट संकेत है। इस समस्या के बचाव के लिए आपको अपने भोजन में हाई प्रोटीन फूड केलोरी का सेवन करना चाहिए।
आलेख में दी गई जानकारियों को लेकर हम यह दावा नहीं करते कि यह पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


