Falguni Shane Peacock collection focuses on the new age bride-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 11:36 am
Location
Advertisement

फैशन फिल्म 'स्पेक्टेकल प्राइव' के साथ फाल्गुनी, शेन पीकॉक का ब्राइडल कलेक्शन लॉन्च

khaskhabar.com : बुधवार, 23 सितम्बर 2020 2:38 PM (IST)
फैशन फिल्म 'स्पेक्टेकल प्राइव' के साथ फाल्गुनी, शेन पीकॉक का ब्राइडल कलेक्शन लॉन्च
नई दिल्ली। डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने पहली बार अपना ब्राइडल कलेक्शन लॉन्च किया। उनका कलेक्शन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आयोजित हो रहे इंडिया कुटूर वीक (आईसीडब्ल्यू) में लॉन्च हुआ।

उनकी फैशन फिल्म 'स्पेक्टेकल प्राइव' में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर शोस्टॉपर के रूप में नजर आईं। डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शन को लेकर आईएएनएस से चर्चा की। इस मौके पर फाल्गुनी ने कहा, "हमारा कलेक्शन समृद्ध विरासत, संस्कृति, स्थापत्य कला और पिंक सिटी जयपुर से प्रेरित है। हम पहली बार फुल-फ्लेज्ड ब्राइडल कलेक्शन लाए हैं। इसमें रेड कलर का ब्राइडल लहंगा भी शामिल है, जो भारतीय दुल्हनों के लिए बेहद अहम है।"

वर्चुअल फैशन शो को लेकर शेन ने कहा, "यह अनुभव रोमांचक था। हालांकि इस साल के आईसीडब्ल्यू के लिए भी योजना बनाना कुछ हद तक बाकी सालों की तरह रहा। कुछ अलग दिखाने की कोशिश, डिजाइनिंग और रचनात्मक प्रक्रियाएं एक जैसी हैं। लेकिन हम इस शो के पहले डिजिटल वर्जन का हिस्सा बनकर खुश हैं।"

वर्चुअल शो का दर्शक किस हद आनंद ले पाते हैं, इस पर फाल्गुनी ने कहा, "हमारा मानना है कि यह बेहतर है क्योंकि

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement