Advertisement
गूलर के हर हिस्से में औषधीय गुण, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करता है कम

गूलर की छाल और तना भी औषधीय गुणों से भरपूर हैं। छाल में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन कम करते हैं और यकृत की रक्षा करते हैं। पेड़ से निकलने वाला दूध भी फायदेमंद है। इसे बाहरी रूप से लगाने से घाव जल्दी भरते हैं, फोड़े-फुंसी में आराम मिलता है और त्वचा संक्रमण दूर होते हैं।
वैज्ञानिक शोध में भी साबित हुआ है कि गूलर में मौजूद तत्व शरीर की कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं। इससे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है, झुर्रियां कम आती हैं, त्वचा स्वस्थ रहती है और अंग अपनी सही गति से काम करते हैं। गूलर के सेवन से शरीर की ऊर्जा बनी रहती है और रक्त की सफाई भी होती है। यह डायबिटीज और दिल संबंधी बीमारियों जैसी समस्याओं में भी मदद करता है।
गूलर का सेवन पाचन के लिए भी बहुत लाभकारी है। यह कब्ज, पेट दर्द और पाचन समस्याओं में राहत देता है। इसके अलावा, शरीर की सूजन कम होती है। यह सब मिलकर शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और उम्र बढ़ने के असर को धीमा करते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


