Do not stop the conversation when there is a rift and do not sleep in a separate bed -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:57 am
Location
Advertisement

मनमुटाव होने पर बातचीत बंद न करें और न अलग बिस्तर पर सोंये

khaskhabar.com : शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 4:52 PM (IST)
मनमुटाव होने पर बातचीत बंद न करें और न अलग बिस्तर पर सोंये
21वीं सदी का युवा अब वो नहीं रहा जो कभी 20वीं सदी तक दिखाई देता था। बात चाहे लडक़े की हो या लडक़ी की, दोनों में बहुत परिवर्तन आ चुका है। आज का युवा जोश और उमंग से भरा है। वह जिन्दगी को अपने तरीके से जीना चाहता है और खुशहाल रहना चाहता है। लेकिन समस्या तब आती है जब उसकी शादी हो जाती है। शादी के बाद न सिर्फ घर-परिवार का माहौल बदल जाता है अपितु युवाओं पर जिम्मेदारी आ जाती है। शादी के बाद सबसे बड़ा बदलाव जो आता है वो है आपस में सामंजस्य बैठाने का। लडक़ा हो या लडक़ी दोनों को कमोबेश इसी स्थिति से गुजरना पड़ता है। दोनों को अपने दाम्पत्य जीवन को सही चलाने के लिए अपने-आपको को बदलना पड़ता है। बदलाव न सिर्फ आदतों, विचारों में करना पड़ता है अपितु अपने स्वभाव में भी उन्हें बदलाव करना पड़ता है। हालांकि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जहाँ यह सभी चीजें समय रहते हो पाती हों। स्वभाव के चलते रिश्ते में दरार आना शुरू हो जाती है। यह दरार इतनी बढ़ जाती है कि रिश्ता टूटने के कगार पर आ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते समझदारी से काम लिया जाए और ताल-मेल बैठाते हुए रिश्ते को संभाला जाए।
आइए डालते हैं एक नजर उन कारणों पर जिनकी वजह से यह रिश्ता टूटने की सम्भावना बनती है—

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement