Childhood obesity an exploding nightmare Slide 5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:24 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक भयावह सपने से कम नहीं है बच्चों में मोटापा

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 10:28 AM (IST)
एक भयावह सपने से कम नहीं है बच्चों में मोटापा
इस साल के आरंभ में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आयोग ने, बच्चों में मोटापे की बढ़ती स्थिति पर ध्यान आकर्षित करते हुए, कहा कि बच्चों में मोटापा एक ‘भयावह दु:स्वप्न’ है। बच्चों के मोटापे पर काम कर रहे विश्व स्वास्थ्य संगठन के आयोग ने पांच साल से कम उम्र के 4.1 करोड़ ज्यादा वजन वाले या मोटे बच्चों के होने की पुष्टि की है। कई बच्चों की परवरिश ऐसे वातावरण में हो रही है, जहां उन्हें वजन बढ़ाने और मोटा होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ के आयोग के अनुसार, पांच साल से कम उम्र के ऐसे बच्चे जिनका वजन ज्यादा है या जो मोटे हैं, उनकी संख्या 1990 में 3.1 करोड़ थी जो बढक़र 4.1 करोड़ तक पहुंच चुकी है। इस आंकड़े का अर्थ है कि वर्ष 1990 में 4.8 प्रतिशत की तुलना में वर्ष 2014 में पांच साल से कम उम्र के 6.1 प्रतिशत बच्चे मोटे या अधिक वजनदार हुए। इसी अवधि में भारत जैसे निम्न मध्य-आय वाले देशों में अधिक वजनदार बच्चों की संख्या बढक़र दोगुनी हो गई, यानी 70.5 लाख से बढक़र 1.55 करोड़।
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, दुनिया के सभी अधिक वजनदार और मोटे बच्चों में से लगभग 48 प्रतिशत एशिया में रहते हैं, और 25 प्रतिशत अफ्रीका में।
(आईएएनएस)

5/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement