khaskhabar.com: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 10:28 AM (IST)
उनका कहना है, ‘‘अभिभावकों को
इनके बीच के अंतर को समझने की जरूरत है। मोटापे के अपने प्रतिकूल प्रभाव
हैं, बच्चे के स्वास्थ्य पर भी और उसके मनोविज्ञान पर भी।’’
उन्होंने
आगे कहा, ‘‘बच्चों में मोटापे के कारण स्वास्थ्य पर काफी दीर्घकालिक प्रभाव
पड़ते हैं। बच्चे ओर किषोर जो अपने बचपन में मोटे रहे हैं, उनके वयस्क
होने पर भी मोटे ही रहने की ज्यादा संभावना होती है। इस वजह से वयस्क
अवस्था में कई बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जैसे कि हृदय
रोग, टाइप 2 डायबिटीज, स्ट्रोक, विभिन्न प्रकार के कैंसर और
ऑस्टियोआथ्र्राइटिस।’’
डॉ. पीटर्स ने कहा, ‘‘चूंकि हमारे देश में यह
सबसे तेजी से बढ़ रही समस्याओं में से एक है, इसलिए इससे पहले कि ये बच्चों
को नुकसान पहुंचाएं हमें इसकी रोकथाम करनी चाहिए।’’