Advertisement
'हेल्थ टॉनिक' है ब्रह्म मुहूर्त की सैर, शारीरिक-मानसिक समस्याओं की छुट्टी

पाचन तंत्र मजबूत होता है, पूरे दिन भूख अच्छी लगती है, कब्ज-गैस की समस्या नहीं होती और सेल्स ऑक्सीजन से भरपूर रिचार्ज होती हैं, इम्यूनिटी बूस्ट होती है। एनर्जी लेवल हाई रहता है। तनाव-अवसाद में कमी देखने को मिलती है।
यही नहीं ब्रह्म मुहूर्त की सैर दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। भूख के हार्मोन संतुलित रहते हैं, जिससे वजन आसानी से कंट्रोल होता है। त्वचा पर प्राकृतिक निखार आती है और दाग-धब्बे दूर होते हैं।
कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जल्दी उठने वालों को डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम और डिप्रेशन का खतरा कम होता है। इस समय हवा में ऑक्सीजन का सबसे शुद्ध स्तर होता है, जिससे फेफड़े पूरी तरह खुलते हैं और पूरी सांस लेते हैं। शुरुआती धूप से बिना नुकसान के विटामिन डी मिलता है। हड्डियां मजबूत होती हैं। आयुर्वेद के अनुसार वात-पित्त दोष संतुलित होते हैं, जोड़ों का दर्द और मानसिक तनाव भी कम होता है।
एक्सपर्ट बताते हैं कि ब्रह्म मुहूर्त में उठने और 20-30 मिनट सुबह की सैर करने की आदत डाल लें तो शरीर की बायोलॉजिकल वॉच पूरी तरह सेट हो जाती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
लाइफस्टाइल
Advertisement
Traffic
Features


