4 in 1 Married in India Fear of Deception: Survey Report-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:23 am
Location
Advertisement

भारत में 4 में से 1 विवाहित को लगता है धोखे का डर : सर्वे

khaskhabar.com : सोमवार, 09 दिसम्बर 2019 7:14 PM (IST)
भारत में 4 में से 1 विवाहित को लगता है धोखे का डर : सर्वे
नई दिल्ली। भारतीय विवाहों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। एक नए सर्वेक्षण से पता चलता है कि 45 फीसदी भारतीय गोपनीय तरीके से अपने साथी के फोन की जांच करना चाहते हैं और 55 प्रतिशत पहले ही ऐसा कर चुके हैं। हॉटस्टार 'आउट ऑफ लव' सर्वे के अनुसार, धोखा खाने से सबसे अधिक डर उत्तर भारत (32 प्रतिशत) और पूर्वी भारत (31 प्रतिशत) में है, जबकि पश्चिम और दक्षिण में यह डर औसतन 21 प्रतिशत है। ऐसा शक सबसे अधिक जयपुर, लखनऊ और पटना में है, जबकि बेंगलुरू और पुणे में सबसे कम है।

सर्वे में आगे बताया गया है कि सर्वे में भाग लेने वाले मुंबई और दिल्ली के अधिकतर लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने अपने साथी की जानकारी के बिना उनके फोन की जांच की है। दिलचस्प बात यह है कि जहां प्रेम विवाह करने वालों में ऐसा करने वाले 62 प्रतिशत हैं, वहीं परिजनों की रजामंदी से विवाह करने वाले केवल 52 प्रतिशत लोगों ने ऐसा किया है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक शक करती हैं, क्योंकि पुरुषों की तुलना में अधिकतर महिलाओं ने अपने जीवनसाथी के फोन चेक किए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement