Horoscope Today, 4 November 2019 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 10:45 am
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : सोमवार, 04 नवम्बर 2019 09:52 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क:- प्रात:काल से ही दिनभर के कार्यों की चिंता सताने लगेगी। आज भागदौड़ भी बहुत होगी और कई कामों को कर लेने का दबाव भी होगा। आज प्रतिभा के बल पर किसी काम को अच्छे ढंग से कर सकते हैं। किसी पुराने बिगड़े हुए काम को साध सकते हैं। कम मेहनत में ही अधिक काम हो जाएंगे। भाई बहिनों और मित्रों का सहयोग रहेगा। कोई अचानक बड़ा खर्चा सिर पर आ सकता है, आप निभा पाएंगे। आज किसी दावत में शिरकत कर सकते हैं। आज प्रसन्नता का दिन रहेगा और नए वस्त्र मिल सकते हैं या मनोरंजन के लिए समय निकाल सकते हैं। घर-परिवारवालों के साथ भी अधिक समय निकलेगा। किसी काम से पलायन नहीं करें और आज का काम आज ही निपटा दें।


सिंह:- प्रात: से हीमन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन उत्सव जैसा जाएगा। घर परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। खर्चा तो अधिक होगा परन्तु अधिक आय के रास्ते भी खुलेंगे। नए लोगों से दोस्ती नहीं करें। किसी विशेष उद्देश्य को लेकर कोई आपसे बातचीत कर सकता है। आज निर्णय लेने का दिन नहीं है उसे टाल दीजिए। शाम तक घर में किसी बात को लेकर थोड़ी सी चिंता रहेगी। जीवनसाथी की किसी बात से आप थोड़ा खिन्न से रहेंगे। परन्तु शाम तक सक ठीक हो जाएगा। पाचनतंत्र के विकारों से साधारण सी परेशानी रहेगी। संतान से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको थोड़ा स्वभाव में नरमी लानी चाहिए। काम की व्यस्तता में आज भोजन की उपेक्षा करेंगे। कहीं से निमंत्रण होते हुए भी आप नहीं पहुंच पाएंगे या उपेक्षा कर देंगे।


कन्या:- प्रात: से कई तरह की चिंताएं मन में रहेंगी। आज कामकाज में थोड़ी बाधा रहेगी और किसी का सहयोग मिलने के बाद भी आप कुछ कर नहीं पाएंगे। खर्चे भी अधिक होंगे, यात्रा की भी संभावना है। दूसरे शहरों से धन प्राप्ति की संभावना है परन्तु यदि आप नौकरी करते हैं तो खर्चा अधिक होगा और परेशानियां भी होंगी। कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आपके कामकाज की या रीति नीति की प्रशंसा हो सकती है परन्तु उससे अर्थलाभ नहीं होगा। भागीदारी के मामलों में आप सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी अनुकूल समय है। जीवनसाथी के नाम से यदि कोई कार्य तो आज उसमें लाभ हो सकता है। तमाम परेशानियों के बाद भी मनोरंजन के लिए कुछ न कुछ समय निकाल ही लेंगे परन्तु वह सब केवल मित्रो के साथ।

यह भी पढ़े : हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर


2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement