Horoscope Today, 3 November 2019 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:21 am
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : रविवार, 03 नवम्बर 2019 09:10 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल


कर्क:-
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा जाएगा, औसत आय बढ़ेगी। घर के सुख साधनों पर या वस्त्र, आभूषण इत्यादि पर खर्चा कर सकते हैं। मन में कोई न कोई चिंता बने रहने के बाद भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आज खानपान का स्तर ऊंचा रहेगा, मित्रों में उठना-बैठना होगा। बड़े लोगों की संगत मिलेगी। आज यदि कोई नया काम करना चाहें तो भाग्य आपका साथ देगा। सरकारी लोगों से आप काम निकलवा सकते हैं। ऋण संबंधी आवश्यकताओं के लिए आप कोशिश करेंगे और आंशिक सफलता भी मिलेगी। आज प्रतिभा और साहस के बल पर कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो कर डालिए, समय अनुकूल है। कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। संतान के लिए आज का दिन शुभ है या तो उनकी आय में वृद्धि होगी या कोई नई योजना अमल में लाएंगे।

सिंह:-
आज आर्थिक गतिविधियों की प्रधानता रहेगी और जैसे-तैसे आय बढ़ाने के उपाय पर काम करते रहेंगे। प्रात: से ही व्यस्त हो जाएंगे और लोग मिलना शुरू कर देंगे। मित्रों के साथ आज किसी महत्वपूर्ण गतिविधि में भाग लेंगे। कार्यप्रणाली में संशोधन के लिए भी आप चिंतन करेंगे। आर्थिक कष्ट के बीच में भी किसी स्रोत से अचानक कुछ प्राप्ति हो सकती है। आज धार्मिक कार्यों में बहुत मन लगेगा, कुछ दान दक्षिणा पर भी खर्च करेंगे। आध्यात्मिक चिंतन करेंगे और इस क्रम में पुराने ग्रंथ पढऩे को मिल सकते हैं। संस्थाओं से बनने वाले काम में थोड़ा सावधानी बरतें, जल्दी नहीं करें।

कन्या:-
किसी काम को जोश-खरोश के साथ करने की इच्छा रहेगा। आज दूसरे शहरों से आय हो सकती है। आजीविका क्षेत्रों में धन साधन के लिए आप कुछ अतिरिक्त उपाय करेंगे। आज किसी विशेष योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। यात्रा का विचार बिल्कुल त्याग दें क्योंकि आज यात्रा सफल नहीं रहेगी या यात्रा का उद्देश्य सफल नहीं होगा। मजबूरी में कोई यात्रा करनी पड़े तो दोपहर बाद का ही समय चुनिए। मित्र लोग मदद करेंगे, जीवनसाथी की ओर से थोड़ा सा परेशानी रहेगी, प्रेम प्रीति के मामलों में दिल की बजाए दिमाग से काम लें, इससे सफलता के अवसर बढ़ जाएंगे। आज किसी प्रमुख इच्छा का त्याग करना पड़ सकता है क्योंकि इच्छा पूरी होने वाली ही नहीं है। कार्य या व्यवसाय बढ़ाने के लिए जो श्रम कर रहे हैं वह निश्चित सफल होने वाला है।

यह भी पढ़े : यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष


2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement