Horoscope Today, 23 january 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 6:05 pm
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : गुरुवार, 23 जनवरी 2020 10:10 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: काम-काज में आ रही रुकावट दूर होने लगेगी। दिनभर भाग-दौड़ रहेगी। यात्रा कर सकते हैं परन्तु पूर्व दिशा की नहीं करें। भूमि-भवन संबंधी किसी भी गतिविधि में रुचि ले सकते हैं, किसी मित्र के निजी मामलों में भी रुचि लेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे उपाय सफल नही हो पा रहे हैं, अत: परेशानी रहेगी। संतान की गतिविधियों से आप प्रसन्न नहीं रहेंगे, किसी बात को लेकर मन में बहुत उलझन रहेगी। आज आध्यात्मिक मामलों में रुचि लेंगे। पूजा-पाठ में कोई बदलाव ला सकते हैं। नौकरी करते हैं तो आमतौर से दिन अच्छा जाएगा, कुछ नया भी सीखने को मिलेगा।



सिंह: आज का दिन शुभ परिणाम लाने वाला है। किसी काम को अपने ही ढंग से कर डालने की इच्छा पूरी होगी। आपको आवश्यक सहयोग भी मिल जाएगा। घर के अलावा बाहर का भी समर्थन मिलेगा। विवादित मामलों से दूर रहें। इच्छा होते हुए आपको पर-प्रपंच में नहीं पडऩा चाहिए। संतान के लाए हुए किसी प्रस्ताव को निरस्त नहीं करें बल्कि गुण-अवगुण के आधार पर उस पर निर्णय ले लें। घर में दवाइयों का खर्चा बढ़ेगा, कोई नई समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। आपका कोई भी विरोधी कुछ कर नहीं पाएगा, चंद्रमा पक्ष के बने हैं। यात्रा लाभदायक हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।




कन्या: समय लाभ का बना है। पुरानी उधारी वसूल करने में मदद मिल सकती है। मित्रों से किसी खास मामले में सहयोग मिल सकता है, वे आपके लिए कुछ अच्छा भी कर सकते हैं। आज काम-काज से सभी लोग प्रभावित रहेंगे, यश-प्रशंसा भी मिल सकती है। कामकाज के लिए आवश्यक सुविधाएं मिल जाएंगी। आपको अनुमान से भी अधिक मदद मिल सकती है। एक-दो अधीनस्थ कोई परेशानी कर सकते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। घर-कुटुम्ब में किसी कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करे।


यह भी पढ़े : यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष


2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement