Horoscope Today, 16 january 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:20 pm
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : गुरुवार, 16 जनवरी 2020 09:51 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: आज स्थानीय भागदौड़ तो रहेगी परन्तु लम्बी यात्रा नहीं करें। कोई बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। आर्थिक के लाभ के लिए किए जा रहे उपाय पूरे नहीं पड़ेंगे और आपको प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। संतान को लेकर मन ही मन में चिंता बनी रहेगी। मातृ पक्ष की चिंता बनी रहेगी परन्तु उन्हें कहीं न कहीं से लाभ होगा। बॉस आज प्रसन्न रहेंगे, आपको उनसे समर्थन मिलेगा। आप किसी कला या साहित्य जैसे क्षेत्र में भारी रुचि दिखाएंगे। घरेलू कलह से परेशान रहेंगे और शाम के बाद तो आप बहुत बेचैन रहेंगे। किसी दावत में भाग लेने का अवसर रहेगा और सम्भवत: दिन भर की थकान आप वहां भूल जाएंगे।

सिंह: आज का दिन आपके लिए शानदार जाने वाला है। तमाम बाधाओं के बाद भी अपने सोचे हुए काम पूरे कर लेंगे। आप अपनी छवि के बारे में भी बहुत अधिक चिंतित रहेंगे। किसी खास व्यक्ति की आलोचना से आप परेशान रहेंगे परन्तु आप परवाह नहीं करेंगे। व्यवसाय बढऩे से खुशी रहेगी। कोई एक घटना ऐसी होगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। काम सफल होने की खुशी रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। संतान की ओर से भी कोई खुशी मिल सकती है। आज काम-काज में सहयोग का स्तर भी ऊंचा रहेगा।

कन्या:
सोचे हुए काम बनेंगे। जिन कामों की योजना पहले बन चुकी है, वे तो सफल हो जाएंगे। परिवार से संबंधित किसी कामकाज को लेकर भ्रम में रहेंगे। समय पर कोई निर्णय नहीं कर पाने का मलाल रहेगा। भूमि भवन से सम्बन्धित मामलों में गति आएगी। मातृ पक्ष के लोगों से मिलना होगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं, कोई अप्रिय बात नहीं आ जाए, इसका ध्यान रखें। आज कोई नया खर्चा करना पड़ जाएगा। कोई ऐसा खर्चा भी करना पड़ सकता है, जिसे आप नहीं चाहते हैं।

यह भी पढ़े : हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता


2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement