Horoscope Today, 11 October 2019 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:01 am
Location
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 09:45 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: किसी अच्छे निर्णय का लाभ आज आपको मिलने वाला है। आपके काम-काज की और नीतियों की सार्वजनिक प्रशंसा हो सकती है। माता-पिता से सम्बन्ध सुधरेंगे। कोई अच्छी बात सामने आएगी। संतान को लेकर चल रही दुविधा बनी रहेगी। भागीदारी के काम से लाभ है। व्यक्तिगत रिश्तों में और मजबूती आएगी। अपने प्रिय को कोई अच्छा उपहार देने की योजना बनाएंगे। आपकी हर योजना कारगर हो जाएगी। यदि नौकरी करते हैं तो थोड़ी सी दुविधा रहेगी पर बॉस प्रसन्न रहेंगे।


सिंह: आज काम बीच में ही छोड़ देने की प्रवृत्ति रहेगी, आप निर्णय नहीं कर पाएंगे कि किस काम को पहले करें। मन में अत्यधिक उत्साह रहेगा। कोई अच्छा समाचार मिलने की परिस्थिति बन रही हैं। संतान को लेकर मन में परेशानी बनी रहेगी। नौकरी या व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको कर लेना चाहिए। खानपान की सुविधा बढ़ेगी, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग करेंगे। योग और प्राणायाम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मातृ पक्ष की चिंता ज्यादा ही रहेगी।


कन्या: कारोबारी यात्रा का त्याग कर दें, उससे लाभ नहीं होगा। वाहन सम्बन्धी कष्ट हो सकता है। भाग-दौड़ का दबाव फिर भी बना रहेगा। भूमि या भवन सम्बन्धी गतिविधियां रहेंगी, कोई खास परिणाम नहीं मिलेगा। काम-काज के दौरान ही स्थान बदल सकता है। आज आपके सहयोगी या अधीनस्थ अच्छा काम करके देंगे। काम के घंटे बढ़ रहे हैं और आपकी समस्याएं बढ़ती ही जाएंगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से दिन अच्छा है। बुध ग्रह बहुत बलवान हैं और प्रतिभा से होने वाले काम अच्छा परिणाम देंगे। दावत जैसा माहौल रहेगा, देर रात में कोई प्रसन्नता का समाचार मिल सकता है।

यह भी पढ़े : ऎसा करने से चमकेगी किस्मत


2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement