Advertisement
हॉलीवुड अभिनेत्री के लिए प्रेरणा बनी प्रियंका, जाने कैसे
मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपडा इन दिनों हॉलीवुड में भी छाई हुई है। हॉलीवुड के सितारे भी प्रियंका के दिवाने हो गए हैं। अब प्रियंका चोपडा अमेरिकी अभिनेत्री केटी लोव्स के लिए मेकअप प्रेरणा बन गई हैं। केटी को टेलीविजन प्रोग्राम स्कैंडल में क्वीन पर्किन्स किरदार के लिए पहचाना जाता है। केटी लोव्स ने बुधवार रात ट्विटर पर लिखा,प्रियंका चोपडा को मेकअप प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद। उन्होंने प्रियंका की मैग्जीन क्लिपिंग के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। गौरतलब है कि प्रियंका वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म बेवॉच की शूटिंग में व्यस्त हैं।
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
हॉलीवुड
Advertisement