Taika Waititi to direct Time Bandits series-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘टाइम बैंडिट्स’ सीरीज का निर्देशन करेंगे टाइका वाइटीटी

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 मार्च 2019 2:23 PM (IST)
‘टाइम बैंडिट्स’ सीरीज का निर्देशन करेंगे टाइका वाइटीटी
लॉस एंजेलिस। फिल्म ‘थॉर : रैग्नारॉक’ के निर्देशक टाइका वाइटीटी 1981 में आई टेरी गिलियम्स निर्देशित फिल्म ‘टाइम बैंडिट्स’ के रूपातंरण को निर्देशित करेंगे। ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, ओरिजनल फिल्म एक बच्चे केविन के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे पता चलता है कि उसके वार्डरोब में एक टाइम होल है। इस रूपातंरण का सह-निर्माण पैरामाउंट टीवी, एनॉनिमस कन्टेंट (कंपनी) और मीडिया राइट्स कैपिटल द्वारा किया जाएगा।
वाइटीटी पायलट का निर्देशन और सह-लेखन करेंगे। वह गिलियम और निर्माता डैन हैलस्टेड के साथ एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसिंग भी करेंगे।
हाल ही में वाइटीटी को ‘स्टार वार्स’ सीरीज और ‘द मैंडेलोरियन’ के निर्देशकों में से एक के रूप में घोषित किया गया।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement