Southern Rock legend Gregg Allman passed away-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नहीं रहे साउदर्न रॉक का जलवा बिखेरने वाले ग्रेग ऑलमैन

khaskhabar.com: रविवार, 28 मई 2017 7:45 PM (IST)
नहीं रहे साउदर्न रॉक का जलवा बिखेरने वाले ग्रेग ऑलमैन
लॉस एंजेलिस। अमेरिकी संगीतकार व गायक ग्रेग ऑलमैन का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह अमेरिका में 70 के दशक में साउदर्न रॉक का जलवा बिखेरने वाले बैंड ऑलमैन ब्रदर्स के सदस्य थे। ‘वेरायटी डॉट कॉम’ ने उनके प्रबंधक माइकल लेहमैन के हवाले से बताया गया कि ऑलमैन का शनिवार को लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया। 24 अप्रैल को ऑनलाइन रिपोर्टों में ऑलमैन के अस्पताल में भर्ती होने की बात कही गई थी, हालांकि लेहमैन ने इससे इनकार किया है। ऑलमैन पिछले कुछ वर्षों में कई बीमारियों का सामना किया, जिसमें अनियमित दिल की धडक़न, श्वसन संक्रमण, हार्निया और यकृत प्रत्यारोपण शामिल था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले कुछ महीनों में कई तय यात्राओं को रद्द कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement