Pamela Anderson ready to marry again-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पामेला एंडरसन फिर से शादी करने के लिए हैं तैयार

khaskhabar.com: सोमवार, 01 जून 2020 1:54 PM (IST)
पामेला एंडरसन फिर से शादी करने के लिए हैं तैयार
लॉस एंजेलिस । अभिनेत्री पामेला एंडरसन फिर से शादी करने के लिए तैयार हैं। फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क टाइम्स मैगजीन को दिए एक साक्षात्कार में पामेला ने अपने असफल हुए संबंधों के बारे में बात कीं और यह भी बताया कि आने वाले समय में वह फिर से शादी करने के लिए उत्सुक हैं। पामेला से जब पूछा गया कि क्या वह फिर से शादी करना चाहती हैं? इस पर अभिनेत्री ने कहा, "बिल्कुल! सिर्फ एक और बार। हे ईश्वर, बस एक बार और।" अपने पिछले रिश्तों पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "ईश्वर की शुक्रगुजार हूं कि इन्हें जिस तरह से होना चाहिए था, वैसे ही हुआ और आज मैं यहां हूं और खुश हूं। मैंने तीन बार शादी की है। लोग सोचते हैं कि मैंने पांच बार की है। मुझे नहीं क्यों ऐसा सोचते हैं। मैंने शादी तीन ही बार की है। मैंने टॉमी ली से शादी की है, बॉब रिची (किड रॉक) से की है और रिक सॉलोमन से की है। बस। तीन शादियां। हां ये भी ज्यादा ही हैं, लेकिन पांच से तो कम है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement