Oscars 2020: Renee Zellweger takes home best actress trophy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 1:07 pm
Location
Advertisement

Oscars 2020 : रेनी जेलवेगर ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड जीता

khaskhabar.com : सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 1:16 PM (IST)
Oscars 2020 : रेनी जेलवेगर ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड जीता
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री रेनी जेलवेगर को 92वें एकेडमी अवॉर्ड समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'जूडी' में दमदार अभिनय के लिए दिया गया है। यह फिल्म अभिनेत्री व गायिका जूडी गारलैंड की बायोपिक है। इस कैटेगरी में वह अभिनेत्री शार्लीज थेरॉन और स्कार्लेट जोहानसन के साथ नामित हुई थीं।

रविवार रात को आयोजित समारोह में स्टेज पर आने के दौरान अभिनेत्री ने कहा, "यह बीता साल बहुत अच्छा, यादगार रहा है, जो हमारे नायकों ने हमें एकजुट किया।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "जब हम अपने नायकों की ओर देखते हैं, तो सच में लगता है कि वे भी मायने रखते हैं।"

उनके लिए उन नायकों में गारलैंड और जेलवेगर शामिल हैं।

इस फिल्म में गारलैंड और उनकी जिंदगी के आखिरी साल के सफर को दिखाया गया है जब वह अपने स्टेज करियर के लिए ब्रिटेन चली जाती हैं। इसमें उनकी शुरुआती सफलता के साथ ही दिखाया गया है कि उनके साथ क्या होता है जब उनका स्वास्थ्य खराब हो जाता है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement