Noah, Lana start shooting for third To All the Boys...3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोआह, लाना ने ‘टू ऑल द बॉयज...3’ की शूटिंग शुरू की

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 अगस्त 2019 3:12 PM (IST)
नोआह, लाना ने ‘टू ऑल द बॉयज...3’ की शूटिंग शुरू की
लॉस एंजेलिस। नोआह सेंटिनियो और लाना कोंडोर ने इस बात का ऐलान किया है कि वे दोनों ‘टू ऑल द बॉयज आई हैव लव्ड बिफोर’ के तीसरे संस्करण की शूटिंग कर रहे हैं और उन्होंने यह भी कहा कि इस नेटफ्लिक्स फिल्म के दूसरे भाग का प्रीमियर 12 फरवरी को होगा। दोनों ने इंस्टाग्राम पर इसका ऐलान किया। सेंटिनियो द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में ये दोनों कलाकार यह कहते नजर आ रहे हैं : ‘‘दोस्तों! हम ‘टू ऑल द बॉयज...3’ के सेट पर हैं। हम ‘टू ऑल द बॉयज...3’ की शूटिंग कर रहे हैं। यह अब तक की सबसे शानदार बात थी कि हमने इसे लंबे समय तक एक सीक्रेट की तरह से छिपाकर रखा और यह काफी मुश्किल था।’’ सेंटीनियो ऑरिजिनल फिल्म में पेट्रिक के किरदार में हैं।
दोनों ने साथ ही कहा, ‘‘आप सभी बेहद सपोर्टिव रहे हैं और आपने बहुत प्यार और सब्र दिखाया है। इसलिए हम बताना चाहते हैं कि हमारी फिल्म जल्द ही आ रही है। क्य, आपको और ज्यादा चाहिए? ‘टू ऑल द बॉयज ...पी.एस. आई स्टिल लव यू’ का प्रीमियर 12 फरवरी को होगा।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement