Nina Dobrev works out every day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सही शेप में रहने के लिए कुछ खास तरीके आजमाती हैं नीना

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 दिसम्बर 2018 5:06 PM (IST)
सही शेप में रहने के लिए कुछ खास तरीके आजमाती हैं नीना
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री नीना दोब्रेव का कहना है कि वह अपने मेटाबोलिज्म को दुरुस्त रखने के लिए हर दो घंटे बाद खाती हैं। वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, वुमेन्स हेल्थ को दिए एक साक्षात्कार में ‘वेंपायर डायरीज’ की अभिनेत्री ने कहा कि वह सही शेप में रहने के लिए कुछ खास तरीके आजमाती हैं। वह अपना मेटाबोलिज्म ठीक रखने के लिए प्रत्येक दो घंटे बाद खाती हैं और रोजाना वर्कआउट करती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्वस्थ महसूस करती हूं। जब आप खुश होते हैं तो आपका दिमाग बेहतर काम करता है।’’
खुद को फिट रखने के लिए वह जो खाती हैं, उसे लेकर सावधान रहती हैं।
अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मेरी उम्र बढ़ रही है और इसे लेकर मैं जागरुक हूं कि क्या खा रही हूं और कैसे खा रही हूं।’’
उनका कहना है कि सभी के लिए व्यायाम जरूरी है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement