Nick Jonas back home from hospital after being injured on set-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:02 pm
Location
Advertisement

सेट पर चोटिल होने के बाद अस्पताल से घर लौटे निक जोनस

khaskhabar.com : मंगलवार, 18 मई 2021 2:48 PM (IST)
सेट पर चोटिल होने के बाद अस्पताल से घर लौटे निक जोनस
लॉस एंजिल्स। अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस एक नए शो की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। जबकि अभी दुर्घटना या चोट के बारे में विवरण का इंतजार है, जोनास को एम्बुलेंस में पास के एक अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद अब वह अपने घर लौट आए हैं।

सूत्रों ने टीएमजेड को बताया कि प्रियंका चोपड़ा के पति जोनस शनिवार देर रात शूटिंग कर रहे थे जब यह घटना हुई।

सूत्रों ने कहा, "निक सेट पर थे जब कुछ हुआ" जोनस रविवार रात घर वापस आ गए थे। वह सोमवार रात को 'द वॉयस' पर दिखाई देने वाले हैं।

इससे पहले, 28 वर्षीय गायक को 2018 में मैक्सिको में एक पोस्ट-शो वर्कआउट के दौरान हाथ में चोट लग गई थी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement