Naomi Campbell Skepta dating-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुपरमॉडल नाओमी के रोमांस के चर्चें जोरों पर, एक महीने से...

khaskhabar.com: शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 12:40 PM (IST)
सुपरमॉडल नाओमी के रोमांस के चर्चें जोरों पर, एक महीने से...
लंदन। सुपरमॉडल नाओमी कैंपबेल और संगीतकार स्केप्टा कथित तौर पर एक महीने से डेटिंग कर रहे हैं। वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, इस सप्ताह की शुरुआत में ब्रिक्स्टन के ओ2 अकेडमी कार्यक्रम में कैंपबेल (47)और स्केप्टा (35) एक-दूजे के लिए अपना प्यार छिपा नहीं सके। सूत्र ने कहा, ‘‘दोनों की एक-दूसरे पर नजर थी। दोनों एक-साथ बैठे दिखे और लगातार बात कर रहे थे।’’ कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों गायक लियाम गैलेगर की पार्टी में पहुंचे। हालांकि, दोनों अलग-अलग वहां से निकले लेकिन उन्हें कुछ मिनटों बाद एक ही कार में देखा गया। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement