अभिनेता क्रिस प्राट का कहना है कि उसके चार साल के बेटे जैक को स्पाइडर मैन पसंद हैं। प्राट कहते हैं कि उनके बेटे को उनका सुपरहीरो किरदार स्टार-लोर्ड नहीं बल्कि स्पाइडर मैन पसंद हैं। प्राट ने गार्जियन्स ऑफ द गैलेक्सी में स्टार-लोर्ड की भूमिका निभाई थी। प्राट ने कहा, वह फिल्म के पहले भाग को जानता है। मुझे नहीं पता कि उसे यह पसंद है या नहीं लेकिन उसने मेरी फिल्में देखी हैं। उसे पता है कि मैं स्टार-लोर्ड हूं लेकिन मैं जब उससे पूछता हूं कि तुम्हारा पसंदीदा सुपरहीरो कौन है स्टार-लोर्ड तो वह कहता है नहीं स्पाइडर मैन। उसे स्पाइडर मैन पसंद है।