Mexico accuses fashion label Carolina Herrera of plagiarism-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:46 am
Location
Advertisement

मैक्सिको ने हेरेरा के फैशन लेबल पर लगाया साहित्यिक चोरी का आरोप

khaskhabar.com : गुरुवार, 13 जून 2019 7:27 PM (IST)
मैक्सिको ने हेरेरा के फैशन लेबल पर लगाया साहित्यिक चोरी का आरोप
मैक्सिको। विभिन्न लैटिन और अमेरिकी हॉलीडेज से प्रेरित लक्जरी फैशन लेबल कैरोलिना हेरेरा के नए कलेक्शन पर मैक्सिको सरकार ने शिकायत दर्ज कराई है।

ब्रांड के क्रिएटिव डायरेक्टर पर साहित्यिक चोरी और सांस्कृतिक विनियोजन का आरोप लगा है।

एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह आरोप कैरोलिना हेरेरा रिसोर्ट की 2020 के कलेक्शन के लेबल, ‘‘टुलम में सूर्योदय, लिमा की रोशनी, मैक्सिको की सिटी में टहलना... और कार्टाजेना के रंग’’ पर लगाए गए हैं।

अमेरिकी-वेनेजुएलाई फैशन हाउस और उसके क्रिएटीव डायरेक्टर वेस गॉर्डन को बुधवार को भेजे गए पत्र के जरिए मैक्सिकन संस्कृति सचिव अलेजांद्रा फ्राउस्टो ने ‘‘यहां के मूल निवासियों के डिजाइन और कढ़ाई के प्रयोग के लिए स्पष्टीकरण’’ की मांग की।

फ्राउस्टो ने ‘मूल निवासियों के सांस्कृतिक अधिकारों’ का समर्थन करते हुए कंपनी और गोर्डन को यह स्पष्ट करने को कहा है कि ‘‘उन्होंने किस आधार पर उस सांस्कृतिक तत्वों का प्रयोग करने का निर्णय लिया, जिसका मूल पूरी तरह से अनुबंधित है।’’

विवादास्पद पोशाकों के एक डिजाइन में एक लंबी सफेद पोशाक है, जिसमें जानवरों और फूलों की रंगीन कढ़ाई की गई है।

फ्राउस्टो ने अपने पत्र में कहा कि यह डिजाइन हिडाल्गो के केंद्रीय राज्य तिनांगो दे दोरिया से संबंधित है, जो वहां के समुदाय के इतिहास के बारे में बताता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ये तत्व व्यक्तिगत, पारिवारिक और समुदाय का गौरव है।

मैक्सिको ने इसके पहले भी जारा, मैंगो, इसाबेल मारंत जैसे लेबेल ब्रांड पर ऐसे आरोप लगाए हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement