Louis Tomlinson special message for Prince Louis -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लुइस टॉमलिंसन रोमांचित हैं कि प्रिंस विलियम और केट ने...

khaskhabar.com: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 5:43 PM (IST)
लुइस टॉमलिंसन रोमांचित हैं कि प्रिंस विलियम और केट ने...
लंदन। गायक लुइस टॉमलिंसन रोमांचित हैं कि प्रिंस विलियम और केट ने अपने दूसरे बेटे का नाम प्रिंस लुइस रखा है। वेबसाइट मिरर डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, बैंड वन डायरेक्शन के पूर्व सदस्य लुइस शुक्रवार को उस समय खुशी से झूम उठे जब प्रिंस विलियम और केट ने अपने तीसरे बच्चे का नाम प्रिंस लुइस आर्थर चाल्र्स रखने की घोषणा की। इस पर लुइस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नन्हें लुइस इस दुनिया में आपका स्वागत है। मैं आपको अपनी छत्रछाया में रखूंगा।’’
लुइस टॉमलिंसन के इस ट्वीट पर उनके प्रशंसकों ने टिप्पणियां करते हुए कहा, ‘‘वह राजकुमार हैं लेकिन आप राजा हैं।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement