Language no more a barrier in music, says singer J Balvin-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाल्विन ने बियॉन्से और कार्डी बी सहित इन दिग्गजों का जताया आभार

khaskhabar.com: शनिवार, 22 दिसम्बर 2018 7:04 PM (IST)
बाल्विन ने बियॉन्से और कार्डी बी सहित इन दिग्गजों का जताया आभार
नई दिल्ली। ‘मी गेंते’और ‘आई लाइक इट’ जैसे लोकप्रिय गीत गा चुके लैटिन ग्रैमी पुरस्कार विजेता जे बाल्विन का मानना है कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती। यह पूछे जाने पर कि क्या वह मानते हैं कि वैश्विक पटल पर संगीत में भाषा कोई बाधा नहीं है? बाल्विन ने कोलंबिया से ईमेल के जरिए बताया, ‘‘मैं इससे सहमत हूं और हम ‘मी गेंते’ से यही संदेश देना चाहते थे कि अच्छी भावना के साथ अच्छा संगीत खुद में सार्वभौमिक है और इसमें भाषा कोई दिक्कत नहीं है।’’ स्पेनिश गीतों के लिए पहचाने जाने वाले गायक ने बियॉन्से और कार्डी बी जैसी लोकप्रिय गायिकाओं के साथ भी काम किया है।
वह इस बात से सहमत हैं कि इस तरह के सहयोग से संगीत को व्यापक पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचाने में मिलती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement