Lady Gaga wants to have babies in the next decade-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लेडी गागा को अगले दशक में चाहिए बच्चे

khaskhabar.com: गुरुवार, 05 दिसम्बर 2019 6:19 PM (IST)
लेडी गागा को अगले दशक में चाहिए बच्चे
लॉस एंजेलिस। गायिका-अभिनेत्री लेडी गागा ने भविष्य में बच्चों की चाहत को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय गायिका ने अपनी योजनाओं के बारे में एक यूट्यूब स्टार से बात करने के दौरान बताया। आगामी 10 सालों में अपनी ईच्छाओं को लेकर पूछे जाने पर गागा ने अपने 27 मिनट के वीडियो में कहा, "और अधिक म्यूजिक, फिलहाल सेवानिवृत्त होने वाली नहीं हूं.. हर तरह के भिन्न-भिन्न गाने।" वह आगे कह रही हैं, "मैं और भी अधिक फिल्में करना चाहती हूं, मैं बच्चे चाहती हूं।"
वह आगे कह रही हैं, "ऐसी कई मजेदार चीजें हैं जो मैं अगले दशक में करना चाहती हूं।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement